पृथ्वी पर वृक्षारोपण का वैज्ञानिक महत्व के साथ साथ धार्मिक सामाजिक महत्व भी जीवन चक्र के लिए जरूरी है,हर मनुष्य को अपने जीवन में दो वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए
सर्व रृबम्ण कल्याणकारी संघ व्दारा वर्षाकाल में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव शुक्ला के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया ।इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में रीवा संभाग के अपर कमिश्नर श्री भगत सिंह कुलेस विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर कई फलदार वृक्षों सहित औषधीय पौधों को उनके द्वारा लगाया गया। इनमें आर्मपाली, नींबू,आम, अमरूद,बरगद, आंवला, पीपल,बेल,आदि वृक्षों के पौधों को लगया गया।
वृक्षारोपण के महत्व को बताते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव शुक्ला ने बताया कि पृथ्वी पर वृक्षारोपण का अपना एक बड़ा महत्व है वृक्षों से हमारी रक्षा सुरक्षा जहां होती है वहीं इससे हर जीव जंतु पशु पक्षी का जीवन चक्र चलता है। धार्मिक सामाजिक महत्व के साथ साथ इनका वैगयानिक महत्त्व भी हमारे जीवन से जुड़ा हुआ है यदि वृक्ष नही होंगे तो हम भी नहीं होंगे। वृक्षों से हमारा अस्तित्व है इसलिए पर हर मनुष्य को कम से कम दो वृक्ष अवश्य अपने अस्तित्व को बचाने के अपने जीवन काल में रोपना चाहिए।इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में विशेष रुप से श्री श्री १००८शेषमणि दशाचार्य जी महाराज,श्रीभगवताचार्य जी महाराज सहित अपर कमिश्नर श्री भगत सिंह कुलेस सहित सुरेन्द्र शर्मा,सज्जन सेन,नीरज दुबे ,आनंद दत्त आदि शामिल रहे।
Comments
Post a Comment