मध्यप्रदेश के शिवराज सिंह मंत्रिमंडल के विस्तार में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन का नहीं रखा गया ध्यान ,खटीक समाज वंचित,मुख्यमंत्री के विदिशा क्षेत्र से कोई मंत्री नहीं, मंत्रियों को विभागों के बंटवारे को लेकर खींचतान

मध्य प्रदेश शिवराज सिंह सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार क्षेत्रीय असंतुलन और जातीय असंतुलन के चलते बना है इस मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता सुश्री उमा भारती ने भी इस बात पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है वहीं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय समर्थक भी इस मंत्रिमंडल को लेकर आक्रोश में हैं क्योंकि आने वाले समय में 24 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है इसको लेकर भी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों में अपने अपने जीत के दावों को लेकर कवायद और कार्रवाई जारी है। इस मंत्रिमंडल विस्तार में 20 कैबिनेट और 8 राज्य मंत्री जहां बनाए गए हैं वहीं बंटवारे को लेकर भारतीय जनता पार्टी में असंतोष की स्थिति है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेश से भारतीय जनता पार्टी में आए 22 विधायकों में से 14 मंत्रियों का बनाया जाना अपने आप में एक महत्व रखता है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ विधायक और जाति के लोग अभी भी मंत्रिमंडल में जगह पाने में नाकामयाब रहे हैं जिससे उनके बीच एक अलग ही संदेश जनता के बीच जा रहा है पिछले कार्यकाल में शिवराज सिंह सरकार में खटीक समाज से हरिशंकर खटीक को मंत्री बनाया गया था लेकिन इस बार के मंत्रिमंडल विस्तार में खटीक समाज के तीन चार विधायक होने के बावजूद भी एक भी विधायक को मंत्री नहीं बनाया गया है जबकि यह विधायक 2 से अधिक बार जीते हैं उनका प्रतिदिन होने से खटीक समाज में भारतीय जनता पार्टी के प्रति एक अलग ही संदेश जा रहा है और वह इस मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर समाज को प्रतिनिधित्व दिए जाने से आक्रोशित हैं। मंत्रिमंडल में शामिल किए गए मंत्रियों की सूची निम्न प्रकार से है        १ श्री गोपाल भार्गव २ श्री विजय शाह ३ श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ४ श्री जगदीश देवड़ा ५ श्री विश्वास सारंग ६श्री प्रेम सिंह पटेल ७ श्री इंदर सिंह कंसाना ८९श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह १०श्री भूपेंद्र सिंह ११श्रीमती नंदनी मरावी १२श्री बिसाहू लाल सिंह१३ श्री जसदीप  सिंह डंग१४ श्री रामकिशोर कावरे१५ श्री इंदर सिंह परमार १६श्री मोहन यादव १७श्रीमती इमरती देवी १८श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर १९श्री प्रभु राम चौधरी २०श्री महेंद्र सिंह  सिसोदिया २१श्री बृजेंद्र सिंह यादव२२ श्री सुरेश धाकड़ २३श्री ओ पी एस भदौरिया २४श्री हरदीप सिंह डंग२५ श्री राम खेलावन पटेल २६श्री भारत सिंह कुशवाह२७ श्री अरविंद भदौरिया २८सुश्री उषा ठाकुर २८श्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव इन मंत्रियों को विभागों के  आवंटन को लेकर अभी जद्दोजहद जारी है अब देखना यह है कि बनाए गए मंत्रियों में से किसको कौन सा विभाग मिलता है और आगामी विधानसभा के उपचुनाव को लेकर मंत्रियों की कार्यशैली क्या रहती है। राज्य मंत्री बनाए गए रामखेलावन पटेल से मीडिया ने चर्चा के उपरांत उनको मंत्री  बनाए जाने पर पूछा कि आप कुर्मी समाज से हैं और आप को मंत्री बनाया गया है तो प्रदेश की और अपने क्षेत्र की जनता के लिए आप क्या संदेश देना चाहते हैं तो उन्होंने कहा कि जनता की सेवा करना ही पहला मेरा धर्म है और उनके कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान करना मेरी प्राथमिकता है क्षेत्र के विकास के लिए मुझसे जितनी कोशिश बन पड़ेगी मैं उतना विकास अपने क्षेत्र और प्रदेश की जनता का करने की कोशिश करूंगा। इस अवसर पर उनका परिवार भी उनके साथ विधायक विश्राम गृह एवं राज भवन में शपथ ग्रहण के दौरान भी और उपरांत भी उपस्थित थे। श्रीमती रामखेलावन पटेल ने अपने पति के मंत्री बनाए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता ने जब उनको चुना है तो वह अपना फर्ज पूरी गंभीरता के साथ निभाएंगे मैं और मेरा परिवार अच्छे कार्यों के लिए हम उनके साथ सदैव खड़े हुए हैं। वह छत्र की जनता के विकास के लिए खरे साबित होंगे ऐसा मेरा मानना है।


Comments

Popular posts from this blog

रेत ट्रक ओनर्स एसोसिएशन अनिश्चितकालीन हड़ताल

राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त श्रीमती कलाबाई श्याम आनंद ने अपने नाम के अनुरूप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की, कला और कलाकार और कृतित्व को नाम के अनुरूप स्थापित किया

भारतीय संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को याद किया और समाज सुधार न्याय व्यवस्था को उनकी देन बताया