मजबूर मजदूर की मौत कहीं भी हो सकती है लेकिन ठेकेदार और फैक्टरी मालिकों पर कोई कार्यवाही नहीं ,सरकार को जांच कर सख्त निर्देश देना चाहिए, श्रम कानून को लेकर श्रमिक संगठनों का आंदोलन की चेतावनी
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी औरंगाबाद करमाड रेलवे स्टेशन के पास हुए हादसे पर दुख जताया। मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से फोन पर चर्चा कर हादसे की जांच और मृतक मजदूरों के परिवारों की सहायता करने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने मृतक मजदूरों के परिवार को 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा भी की। वहीं मध्य प्रदेश सरकार औरंगाबाद एक विशेष विमान और टीम भेज रही है जो कि घायल मजदूरों के उपचार सहित मृतक मजदूरो की समुचित व्यवस्था करेगी। शिवराज सिंह चौहान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के संपर्क में है और घायल मजदूरों के उपचार संबंधी अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ले रहे है।
मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे जी से भी लगातार बात कर रहा हूँ और घायल श्रमिकों के उपचार में कोई भी कमी न रहे उसकी व्यवस्था कर रहा हूँ।
हादसे पर प्रदेश के गृहग एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ये घटना बहुत ह्रदय विदारक है। मुख्यमंत्री शिवराज ने केंद्रीय रेल मंत्री और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से बात की और जाँच की मांग की है। मृतको के परिवार को पाँच पाँच लाख का मुआवजा और घायलों का सम्पूर्ण इलाज सरकार करेगी।
Comments
Post a Comment