संपूर्ण भारत में भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ घरों में रहकर सुंदरकांड और यज्ञ कर मनाई गई- समाज सेविका रोहिणी शर्मा ,मोहिनी शर्मा एवं पंडित रत्नेश शास्त्री ने बताया

 भारत के सभी प्रदेशों और शहरों में भगवान परशुराम की जयंती  कल 25  अप्रैल 2020  और आज 26 अप्रैल 2020 को विश्व मानव कल्याण की भावना से  मनाई गई ।विप्र बंधुओं ने घर पर रहकर ही सुंदरकांड यज्ञ पाठकर और  पूजा अर्चना कर  श्रद्धा भाव पूर्वक  मनाई गई ।           भारत के बहुत सारे प्रदेशों में एक साथ ये आयोजन हुआ है  

 कहते हैं यदि आपकी इच्छा  शक्ति  प्रबल हो तो कोई भी काम कठिन नहीं होता है। ऐसा ही कुछ विश्वास भोपाल कोलार निवासी समाज सेविका रोहिणी शर्मा का है। जहॉं अधिकतर लोग लॉकडाउन को लेकर परेशान हैं वहीं आपने हर दिन इसका सदुपयोग किया। इन्हीं कार्यों में कल शनिवार 25-4-20 को 6:30 से 1008  सुंदरकाण्ड  के पाठ का आयोजन करवाया। इन्होंणने केवल संकल्पर लिया और लोगों को उनके स्था‍न में ही रहकर सुंदर कांड के पाठ का संकल्पल लेने के लिये कहा। पहले यह संकल्प‍ 108 का था। लोगों के प्रबल समर्थन व उत्सालह को देखते हुये 1008 का हो गया।   इस संकल्प  में भोपाल से नहीं देश के अन्य  नगर इंदौर, जबलपुर, जोधपुर, जयपुर, अहमदाबाद, दिल्लीप, मुंबई आदि से भी लोग शामिल हुये। 1000 से भी अधिक लोगों ने मिलकर 1008 पाठ का रिकार्ड स्थासपित किया। सबका एक ही उद्देश्या, समाज का कल्या0ण और देश की आपत्तिथ को दूर करना। रोहिणी शर्मा हमेशा हर प्रकार से समाज में सबके मदद के लिए तैयार रहती है। जब जिस प्रकार की जरूरत होती है वैसी सक्रिय भूमिका निभाने में आपका बहुत बड़ा रोल है। जैसे इस आपत्ति के समय-   बच्चों की पढ़ाई के लिए अलग अलग  विषय के शिक्षकों की व्यवस्था कर ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा दिलवाना।बीमारों को ऑनलाइन डॉक्टर से बात करवा कर उनका सामाधन देना। बुजुर्गों व महिलाओं के लिए योग कक्षा का संचालन। भारतीय प्रचीन विद्याओं संस्कृत ज्योतिष आदि का प्रचार प्रसार करना। ध्यान, ऑनलाइन काउंसिलिंग आदि समाधान करना। गरीबो व मजबूरों के लिए भोजन कपड़े दवा की व्यवस्था कराना ऐसे कार्य आये दिन आपके द्वारा किये जा रहे हैं ।  समाजसेविका मोहिनी शर्मा ने बताया कि संपूर्ण भारत के प्रदेशों में एक साथ ये भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम और हर्षोल्लास सेेे लोगों ने मनाई तथा  घर में रहकर ही  जिसका आयोजन हुआ है उन्होंने आगे कहा कि विप्र बंधुओं को जनकल्याण की भावना से भगवान परशुराम के मार्ग पर चलते हुए समाज में कार्य करना चाहिए ।वही रत्नेश शास्त्री ने बताया कि भगवान परशुराम की जयंती घर में रहकर ही  सादगी पूर्ण तरीके से  सभी विप्र बंधुओं ने  सुंदरकांड एवं  यज्ञ पूजा कर  मनाई श्री शास्त्री ने आगे कहा कि कोरोना वायरस महा संक्रमण के इस माहौल में सभी विप्र बंधुओं सहित  जनमानस को  घर में रहकर ही  अपनी और अपने लोगों की जान सुरक्षित रखने का प्रयास करना चाहिए भगवान परशुराम की कृपा से कोरोना वायरस जैसी महामारी से निजात शीघ्र ही मिल जाएगा  ऐसी मैं कामना करता हूंँँ।


Comments

Popular posts from this blog

रेत ट्रक ओनर्स एसोसिएशन अनिश्चितकालीन हड़ताल

राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त श्रीमती कलाबाई श्याम आनंद ने अपने नाम के अनुरूप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की, कला और कलाकार और कृतित्व को नाम के अनुरूप स्थापित किया

भारतीय संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को याद किया और समाज सुधार न्याय व्यवस्था को उनकी देन बताया