राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन विदिशा जिले में स्व सहायता महिला समूह बना रहे सैनिटाइजेशन और मास्क- सुरज साहू

जिला कलेक्टर एवं मिशन लीडर डॉक्टर पंकज जैन मार्गदर्शन से मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन , विदिशा के संचालक मुख्य कार्यपालन अधिकारी मयंक अग्रवाल के कुशल नेतृत्व व जिला परियोजना प्रबंधक देवेंद्र श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशों से जिला पंचायत विदिशा के अंतर्गत दूसरा दुनिया मैं कोरोनावायरस नाम की महामारी से बचाव के लिए विदिशा जिले अंतर्गत गठित स्व सहायता समूह के माध्यम से जिले के 46 स्व सहायता समूह की 158 महिला सदस्यों द्वारा सभी सात विकास खंडों में कोरोना के वायरस से बचाव के तरीके, सोशल डिस्टेंसिंग के पालन हेतु जागरूकता का कार्य स्व सहायता समूह के माध्यम से जागरूकता का कार्य किया जा रहा है। Corona के संक्रमण से बचाव हेतु ४६ स्व सहायता समूह के १५८ सदस्यों से के माध्यम से सातों  आजीविका ब्लॉक मिशन प्रबंधन इकाइयों के दिशा निर्देशों के पर मास्क तैयार कराने एवम् सैनिटाइजर बॉटल्स का वितरण का कार्य कराया जा रहा है इसी के क्रम में जिले में कुल 44896 मास्क तथा 9042 सैनिटाइजर बॉटल्स पैकिंग कर विभिन्न ग्राम पंचायतों में उनकी मांग के अनुरूप प्रदाय करते हुए वितरित कराए गए हैं। उपरोक्त जानकारी प्रदान करते हुए ब्लॉक मिशन प्रबंधन इकाई मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ब्लॉक लटेरी के ब्लॉक प्रबंधक सूरज साहू के द्वारा बताया गया है कि लटेरी विकासखंड के अंतर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी माननीय निर्देशक शर्मा के निर्देशन में संतोषी माता स्वा सहायता समूह रेंगना, राधे सहायता समूह ईसागढ़ , दुर्गा स्व सहायता समूह सेमरी अहीर, दुर्गा स्व सहायता समूह बलरामपुर,पूजा स्व सहायता समूह चांदपुर,गुरुदेव स्व सहायता समूह काला देव, गणेश स्वा सहायता समूह गोपालपुर, शांति स्व सहायता समूह गोपालपुर तथा स्वानी स्व सहायता समूह आनंदपुर के द्वारा लटेरी विकासखंड मैं मास्क निर्माण का कार्य स्व सहायता समूह 24 महिलाओं के द्वारा किया गया है। समूह की सदस्य महिलाओं द्वारा उत्पादित मास्क व सैनिटाइजर को ग्राम पंचायत से मांग प्राप्त करते हुए ललचिया,सावन खेड़ी,ओखली खेड़ा, नसो बर्री, छिरारी, महावन, सेमरी अहीर, ताजपुर, शहर खेड़ा, गोपालपुर, आनंदपुर, जावती, वीरपुर कला, नइनवास एवं रुसल्ली साहू मैं 3901 तैयार मास्क व 600 सैनिटाइजर बोतल की आपूर्ति सुनिश्चित कराते हुए वितरण का कार्य कराया गया । साथ ही स्व सहायता समूह व ग्राम संगठनों तथा संकुल स्तरीय पार्टी संघों से जागरूकता अभियान चलाने का कार्य करवाया जा रहा है। 


Comments

Popular posts from this blog

रेत ट्रक ओनर्स एसोसिएशन अनिश्चितकालीन हड़ताल

राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त श्रीमती कलाबाई श्याम आनंद ने अपने नाम के अनुरूप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की, कला और कलाकार और कृतित्व को नाम के अनुरूप स्थापित किया

भारतीय संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को याद किया और समाज सुधार न्याय व्यवस्था को उनकी देन बताया