मध्य प्रदेश मंत्रालयीन कर्मचारी अधिकारी संघों का का मंत्रालय बल्लभ भवन पर प्रदर्शन एवं आमसभा हुई -श्री सक्सेना, सुधीर नायक

 भोपाल मंत्रालय वल्लभ भवन पर आज 13 फरवरी 2020 को मंत्रालय कर्मचारी अधिकारी संघ द्वारा आम सभा व प्रदर्शन किया गया इस कार्यक्रम में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आम सभा का  आयोजन इनके द्वारा जो
*पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार आज मंत्रालय, वल्लभभवन के गेट नंबर एक के सामने लंच टाइम में विशाल आमसभा तथा प्रदर्शन का आयोजन मंत्रालयीन कर्मचारी संघ द्वारा किया गया। यह आमसभा तथा प्रदर्शन 5%मंहगाईभत्ता,चार साल से बंद पदोन्नतियों, लिपिकों और अनुभाग अधिकारी की ग्रेडपे बढ़ाने, पुरानी पेंशन बहाली अथवा वर्तमान एनपीएस में न्यूनतम पेंशन की गारंटी शामिल करने, सचिवालय भत्ते का पुनरीक्षण, तृतीय समयमान में 4800 ग्रेडपे, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदनाम परिवर्तन, चतुर्थ श्रेणी को प्रोफेशनल टैक्स से छूट, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के तृतीय समयमान की विसंगति दूर करने, तिलहन संघ से मंत्रालय सेवा में आये कर्मचारियों को 5 वें,6 वें वेतनमान का लाभ, मंत्रालय में कार्यरत श्रमिकों को स्थाईकर्मी का दर्जा देने, मंत्रालय कालोनी की जमीन पर 20%छूट का लाभ देने और उसका काम आगे बढ़ाने, अवर सचिव के पद पर सीधी भर्ती रोकने सहित सभी मंत्रालयीन मांगों को लेकर किया गया था।*
         *इस प्रदर्शन में मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष इंजी सुधीर नायक, कार्यकारी अध्यक्ष श्री आलोक वर्मा, श्री मनोज बाथम, सचिव श्री सलीम खान, उपाध्यक्ष श्री आशीष सोनी, यशवंत ढोणे, ठाकुरदास प्रजापति, संतोष बड़ोदिया, मनोहर छतवानी हरिशरण द्विवेद्वी सतीश शर्मा, श्रीमती फ़रहत खान, किरण भान, प्रियंका कनौजिया अनीता शर्मा विनोद धाकड़, मनोज गणेरकर, संदीप धुर्वे, शैलेन्द्र पांडे, प्रियंक श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, मतीन खान,विक्रम बाथम इत्यादि शामिल हुए।*
         *इस प्रदर्शन में मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष इंजी सुधीर नायक के अलावा अध्यक्षीय मंडल से जुड़े हुए अन्य अधिकारी/कर्मचारी संगठनों ने भी भाग लिया। राजपत्रित अधिकारी संघ के श्री डी के यादव, लघुवेतन कर्मचारी संघ के श्री महेन्द्र शर्मा, लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के श्री महमूद खान, आईटीआई कर्मचारी संघ के श्री भावसार, निगम मंडल कर्मचारी महासंघ के श्री अजय श्रीवास्तव'नीलू, चंद्रशेखर परसाई जी, श्री गजेन्द्र कोठारी जी,शिक्षक कांग्रेस के भोपाल जिला अध्यक्ष श्री सुभाष सक्सेना जी, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता संघ के श्री रामकिशोरसिंह भदौरिया, खाद्य आपूर्ति संघ के प्रांताध्यक्ष श्री आशीष बाथम, संविदा कर्मचारी महासंघ के श्री रमेश राठौर जी, कर्मचारी मंच के श्री चंद्रिका शर्मा जी इत्यादि कर्मचारी नेताओं ने सभा को सम्बोधित किया।सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ कर्मचारी नेता और सेमीगवर्नमेंट एम्प्लाईज़ एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष श्री अनिल वाजपेई जी ने की। कार्यक्रम का संचालन श्री आशीष सोनी जी ने किया।*
      *आमसभा तथा प्रदर्शन में बहुत बड़ी संख्या में मंत्रालयीन अधिकारियों कर्मचारियों  ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । 


Comments

Popular posts from this blog

रेत ट्रक ओनर्स एसोसिएशन अनिश्चितकालीन हड़ताल

राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त श्रीमती कलाबाई श्याम आनंद ने अपने नाम के अनुरूप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की, कला और कलाकार और कृतित्व को नाम के अनुरूप स्थापित किया

भारतीय संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को याद किया और समाज सुधार न्याय व्यवस्था को उनकी देन बताया